
Lakhimpur Kheri Violence: मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को भेज रहे हैं समन, दर्ज करेंगे बयान-आईजी लक्ष्मी सिंह
Zee News
पुलिस अब मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को भी पूछताछ के लिए समन भेज रही है. वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं.
Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अब उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. इसी बीच लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. मुख्य अभियुक्त (आशीष मिश्रा) को समन भेजा जाएगा. इसके बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. तीनों(गिरफ़्तारी) अकाउंट फॉर किए गए हैं। क्योंकि अपरिहार्य कारणों से तीनों मृत हो चुके हैं। बयानों से पुष्टि हुई है: लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह मुख्य आरोपी को भी हम आज समन भेज रहे हैं। हम उनका बयान दर्ज़ करेंगे। उसके आधार पर आगे सबूत इकट्ठे कर रहे हैं: लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह, आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी के सवाल का जवाब देते हुए
पूछताछ में सामने आए कई नाम लखनऊ आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने इस मामले में तीन लोग जिनकी मौत हो गई है उनकी भूमिका की पुष्टि की है. पूछताछ जारी है. ये हमें बहुत सारी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं. बयानों में अब तक जिनके नाम आए हैं, उनसे पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं. इस दिशा में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. इन टीमों के द्वारा अपनी कार्रवाई की जा रही है. जिनके नामों का खुलासा होगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. — ANI_HindiNews (@AHindinews)
