
Lakhimpur Kheri Latest: लखीमपुर खीरी की घटना का SC ने लिया स्वत: संज्ञान, गुरुवार को होगी मामले की सुनवाई
Zee News
लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में 8 लोगों की मौत की घटना पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने स्वत: संज्ञान लिया है.
नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में 8 लोगों की मौत की घटना पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने स्वत: संज्ञान लिया है. इस मुद्दे पर चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच गुरुवार को सुनवाई करेगी.
जानकारी के मुताबिक इस मुद्दे पर यूपी के रहने वाले वकील शिव कुमार त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की है. उन्होंने कोर्ट में कहा कि लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में जिस तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को टारगेट किया गया, उसमें कोर्ट को दखल देना चाहिए.
More Related News
