
Lakhimpur Case: कोर्ट ने सरकार से किए कई सवाल- सैकड़ों लोगों में से सिर्फ़ 23 गवाह?
Zee News
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) मामले में सोमवार को सुनवाई की इस दौरान कोर्ट ने पुलिस और सरकार से कई अहम सवाल पूछे
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) मामले में सोमवार को सुनवाई की इस दौरान कोर्ट ने पुलिस और सरकार से कई अहम सवाल पूछे. इस दौरान सरकार की तरफ़ से पेश हुए वकील हरीश साल्वे ने कहा कि हलफ़नामा दाखिल करा दिया गया है, मामले में 68 में से 30 गवाहों के बयान दर्ज करा दिए गए हैं. जिनमें से 24 लोग चश्मदीद गवाह है. साथ ही साल्वे ने कहा कि इस मामले की इंटरनेट पर मौजूद फूटेज को जांचा जा रहा है और देखा जा रहा है कि इस मामले में कौन लोग शामिल थे.
इस को लेकर कोर्ट ने कहा कि जो इस मामले में शामिल होने वाले वहीं के मकामी लोग होंगे, ऐसे में उनकी पहचान करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. हर एक पहलू और संभावनाओं को तलाशिए. कोर्ट ने कहा कि अगर आपके पास 23 चश्मदीद गवाह हैं तो आगे कदम बढ़ाइए. साल्वे ने कहा कि मैं एविडेंस सील कवर में देना चाहूंगा.
