)
LAC पर अब भारत का सुपर पलटवार, न्योमा एयरबेस पर फाइटर जेट्स की तैनाती! IAF चीन की हर चाल का मुंहतोड़ जावाद देने को तैयार
Zee News
India Activates Nyoma Airbase: लद्दाख की ऊंची चोटियों के बीच बना यह एयरबेस अब भारत की निगरानी और जवाबी क्षमता को नई ताकत दे रहा है. 12 नवंबर को इसकी एक झलक तब दिखी जब एयर चीफ मार्शल एपी सिंह खुद C-130J सुपर हरक्यूलिस उड़ाते हुए यहां पहुंचे.
भारत ने चीन की चालबाजियों को देखते हुए न्योमा एयरबेस को पूरी तरह ऑपरेशनल कर दिया है. लद्दाख की ऊंची चोटियों के बीच बना यह एयरबेस अब भारत की निगरानी और जवाबी क्षमता को नई ताकत दे रहा है. 12 नवंबर को इसकी एक झलक तब दिखी जब एयर चीफ मार्शल एपी सिंह खुद C-130J सुपर हरक्यूलिस उड़ाते हुए यहां पहुंचे. उनके साथ वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा भी थे. यह उड़ान सिर्फ औपचारिकता नहीं थी. चीन के लिए एक साफ संदेश था कि भारत अब हर हरकत का जवाब मैदान में ही देगा.
More Related News
