
Kupwara: कश्मीर का एक गांव जिसे Indian Army ने संवारा, अब बना मॉडल विलेज
Zee News
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से लगातार वहां शांति और अमल कायम है. इसके साथ ही अब कश्मीर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है जिससे स्थानीय लोग भी खुश हैं.
कुपवाड़ा: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद 2 साल में कश्मीर कितना बदला है, इसकी असली तस्वीर आप तक पहुंचाने के लिए जी न्यूज की टीम लगातार सीरीज चल रही है. इस कड़ी में टीम कुपवाड़ा जिले में LoC के करीब पहुंची और वहां के लोगों के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी जुटाई है. यहां कुपवाड़ा के टीथवाल गांव में दाखिल होते ही एक प्लेग्राउंड है, जहां लड़के क्रिकेट खेल रहे थे. इन बच्चों की तस्वीर पाकिस्तान को करारा जवाब है जो लगातार कश्मीर में आतंक और अशांति फैलाना चाहते हैं. इन बच्चों के लिए सेना की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया है और इसके जरूरी इंतजाम भी आर्मी की ओर से किए गए हैं.More Related News
