
Kota: नाबालिग के साथ बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी
Zee News
Kota Crime News: पुलिस को शिकायत मिलने के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और बालिका को दस्तयाब कर लिया है. साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है.
Kota: कोटा के आरके पुरम थाना इलाके में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां पर घर के बाहर घूम रही 15 वर्षीय नाबालिग को बदमाश मजदूरी दिलवाने का बहाना बनाकर ले गए और हाइवे के नजदीक उसके साथ शराब के नशे में सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आई और बालिका को दस्तयाब कर लिया है. साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है. वहीं, पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से अध्यक्ष कनिज फातिमा ने बालिका गृह में उसे अस्थाई आश्रा दिलाया है.More Related News
