
Kota: अंधविश्वास में त्रिशूल घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Zee News
पुलिस के मुताबिक, हत्या इसलिए कर दी गई कि हेमराज को शक था कि सीताराम ने तंत्र-मंत्र की विद्या साध कर उस पर जादू टोना कर दिया है, जिसके कारण उसके शरीर में सुईंया चुभती है.
Kota: कोटा के कैथून क्षेत्र में अंधविश्वास में हत्या करने का चौका देने वाला मामला सामने आया है. कैथून में एक व्यक्ति की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी गई. हत्या करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हेमराज ने उसके साथी सीताराम की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, हत्या इसलिए कर दी गई कि हेमराज को शक था कि सीताराम ने तंत्र-मंत्र की विद्या साध कर उस पर जादू टोना कर दिया है, जिसके कारण उसके शरीर में सुईंया चुभती है. इसी बात को लेकर पहले भी आरोपी हेमराज सीताराम से झगड़ा कर चुका था. लेकिन हेमराज के शरीर में फिर से सुईंया चुभने जैसा दर्द हुआ तो आरोपी ने अपने घर के पास ही मौजूद मंदिर से त्रिशूल लाकर घर में सो रहे सीताराम पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी.More Related News
