
KL Rahul पर ICC ने लगाया जुर्माना, भारतीय बल्लेबाज ने कुबूल किया जुर्म, जानिए मामला
Zee News
यह घटना शनिवार को भारतीय पारी के 34वें ओवर में हुई जब डीआरएस रिव्यू के बाद उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट करार दिया गया.
दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) पर इंग्लैंड (England) के खिलाफ लंदन (London) में चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिये रविवार को मैच फीस का 15 फीसद जुर्माना लगाया गया. यह घटना शनिवार को भारतीय पारी के 34वें ओवर में हुई जब डीआरएस रिव्यू के बाद उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट करार दिया गया. उन्होंने इस तरह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की आचार संहिता के लेवल एक की खिलाफवर्ज़ी की है. बता दें कि केएल राहुल ने 101 गेंद में 46 रन बनाये थे.More Related News
