)
Kirana Hills: भारत ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को बनाया निशाना? एयर मार्शल ने सुनाई असली कहानी
Zee News
Kirana Hills: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय सेना ने पाक के किराना हिल्स पर अटैक कर दिया था, जिसकी वजह से सीजफायर किया गया. हालांकि, अब एयर मार्शल ने पूरा सच बता दिया है.
Kirana Hills: भारत और पाकिस्तान के बीच एक लंबे युद्ध के बाद सीजफायर किया जा चुका है. इसके बाद से ही सीजफायर और भारत-पाक जंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, अब सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में डिटेल बताते हुए भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई अहम सवालों के जवाब भी दिए. कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन एयर मार्शल ए के भारती से किराना हिल्स पर हमले को लेकर भी सवाल किया गया.
More Related News
