
Khesari Lal Yadav और Toshi का नया 'हम तुम्हारे हैं सनम' ने मचाया धमाल, देखिए VIDEO
Zee News
गाने में खेसारी स्टाइलिश अंदाज में पीली शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. साथ ही उनके अपोज़िट एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी (Toshi Dwivedi) हैं, जो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.
नई दिल्ली: भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं. हाल ही में आए उनके नए गाने को कुछ ही घंटों में मिलियंस में व्यूज मिल गए हैं. यह गाना फैम म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और महज़ कुछ ही घंटों में गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया. खेसारी लाल यादव के नए गाने का नाम, 'हम तुम्हारे हैं सनम' (Hum Tumhare Hain Sanam) है. जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यह गाना 31 मई को रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने को 43 लाख 61 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.More Related News
