
Keshav Prasad Maurya ने बताया क्यों आए थे CM योगी, 5KD में लिखी गई पूरी 'स्क्रिप्ट'?
Zee News
मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, क्षेत्र प्रचारक अनिल और प्रांत प्रचारक कौशल के मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मौर्य के आवास पर जाने को लेकर चर्चाओं को हवा मिली और इसे रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलाने के तौर पर भी देखा गया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी में इन दिनों हलचल है. 2022 विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में बीजेपी का चेहरा कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि पार्टी स्पष्ट कर चुकी है कि UP में योगी ही चेहरा होंगे. इस बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और आरएसएस के सह-सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल व कई बड़े संघ पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे. इस घटनाक्रम के तमाम राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं. हालांकि केशव प्रसाद मौर्य ने संघ, बीजेपी और सरकार के 'आगमन' का कारण स्पष्ट कर दिया है. केशव ने कहा है, आरएसएस के बड़े नेता व योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर पहले से तय एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. भोज कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री मौर्य ने पिछली 22 मई को संपन्न हुए अपने पुत्र योगेश मौर्य के विवाह के उपलक्ष्य में दिया था. केशव मौर्य ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस बाबत जानकारी दी है. लेकिन इस मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं और इसकी कई वजहें गिनाई जा रही हैं. यह दावा किया जा रहा है कि पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहने वाले मुख्यमंत्री पिछले साढ़े चार साल में मौर्य के सरकारी आवास पर पहली बार गये. योगी और केशव मौर्य के बीच कथित राजनीतिक मतभेद की खबरें भी समय-समय पर मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं.More Related News
