
Kerala में 6 सितंबर से होने वाले ऑफलाइन एग्जाम पर SC ने लगाई रोक, सरकार को दिया ये आदेश
Zee News
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केरल (Kerala) में 6 सितंबर से होने वाले 11वीं क्लास के ऑफलाइन एग्जाम (Offline Exams) पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि केरल में कोरोना के मामले बेतहाशा तरीके से बढ़ते जा रहे हैं.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केरल (Kerala) में 6 सितंबर से होने वाले 11वीं क्लास के ऑफलाइन एग्जाम (Offline Exams) पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा कि केरल में कोरोना के मामले बेतहाशा तरीके से बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में बच्चों की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता. जस्टिस ए.एम. खानविलकर, जस्टिस ऋृषिकेष रॉय और जस्टिस सी.टी. कुमार की खंडपीठ (Supreme Court) ने शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा, 'देश में कोरोना के कुल मामलों में से करीब 70 पर्सेंट केस केरल से जुड़े हैं. वहां पर हालात लगातार खराब चल रहे हैं. ऐसे में ऑफलाइन एग्जाम करवाने बच्चों पर खतरा बढ़ जाएगा.'More Related News
