
Kerala में शादी के चंद महीनों बाद महिला की मौत, परिजन बोले- 'Dowry की भेंट चढ़ी बेटी'
Zee News
केरल से दहेज प्रताड़ना को लेकर हुई हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. खौफनाक और वीभत्स मामले में मरने से पहले खुद पीड़िता ने अपने पति पर प्रताड़ित करने, पैर से उसके चेहरे पर मारने के साथ और भी कई तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.
कोल्लम: केरल से दहेज प्रताड़ना को लेकर हुई हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. खौफनाक और वीभत्स मामले में मरने से पहले खुद पीड़िता ने अपने पति पर प्रताड़ित करने, पैर से उसके चेहरे पर मारने के साथ और भी कई तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. परिजनों के मुताबिक कोरोना काल की शुरुआत के बाद पिछले साल हुई शादी में उन्होंने दहेज के रूप में 10 लाख की कार, एक एकड़ जमीन और सोने के 100 सिक्के भी दिए थे. इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित करके मार डाला गया. कोल्लम के सस्तमकोट्टा में सोमवार को 24 वर्षीय एक युवती एस.वी. विस्मया का शव लटका मिला था. जबकि एक दिन पहले यानी रविवार को ही उसने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर जान का खतरा बताया था. उसने कहा था कि उसका पति और दहेज लाने के लिए उसे लगातार परेशान कर रहा है. परिजनों ने बताया कि उसका पति एस. किरण कुमार राज्य सरकार के परिवहन विभाग में तैनात है.More Related News
