
Kerala: चुनाव में हुई 'पूतना' की एंट्री, BJP नेता ने मंत्री की कर डाली ऐसी तुलना
Zee News
भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन (BJP Leader Shobha Surendran) ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी और देवस्वओम मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन पर सबरीमला मुद्दे को लेकर हमला करते हुए उनकी तुलना ‘पूतना’ नाम की राक्षसी से की.
तिरुवनंतपुरम: भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन (BJP Leader Shobha Surendran) ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी और देवस्वओम मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन पर सबरीमला मुद्दे को लेकर हमला करते हुए उनकी तुलना ‘पूतना’ नाम की राक्षसी से की. कझाकूतम विधानसभा क्षेत्र में शनिवार रात एक चुनावी बैठक के दौरान शोभा ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ‘पूतना’ की तरह अयप्पा श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचाने आए हैं, लेकिन ये श्रद्धालु चुनाव में ‘कृष्ण’ बन जाएंगे और चुनाव में उनकी हार तय करेंगे. पौराणिक हिंदू आख्यान के अनुसार ‘पूतना’ ने एक सुंदर युवती का वेश धारण कर कृष्ण को जहर का स्तनपान कराने की कोशिश की थी लेकिन बाल कृष्ण ने उसका वध कर दिया था. भाजपा नेता ने कहा सबरीमला के मुद्दे पर मंत्री का दुख प्रकट करना सिर्फ चुनावी नाटक है.More Related News
