
Kerala के शिक्षा मंत्री पर चलेगा फर्नीचर तोड़ने का केस, Supreme court ने CPM सरकार को लगाई तगड़ी फटकार
Zee News
विधानसभा में फर्नीचर-माइक्रोफोन तोड़ने वाले सीपीएम के नेताओं (CPM Leaders) पर अब केस चलेगा. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए केरल सरकार (Kerala Government) को जमकर फटकार भी लगाई है.
नई दिल्ली: बात-बात पर हंगामा करने वाले और विधानसभा-संसद में सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले विधायक-सांसदों के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक तगड़ा संदेश दिया है. देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकारी संपत्ति (Government property) को नुकसान पहुंचाने वाले केरल के पूर्व विधायकों पर केस चलाने का आदेश दिया है. यह मामला सत्ताधारी पार्टी सीपीएम (CPM) के सदस्यों और पूर्व विधायकों पर साल 2015 में विधानसभा के अंदर हंगामा करते समय सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है. उस समय विपक्ष में रही सीपीएम के पूर्व विधायक (Former MP) और अब राज्य के मौजूदा शिक्षा और श्रम मंत्री वी सिवानकुट्टी पर इस मामले में केस चलेगा. साथ ही पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट ने केस चलाने का निर्देश दिया है.More Related News
