
Kerala: इस यूनिवर्सिटी में नए सिलेबस पर विवाद, लगा भगवाकरण का आरोप; जानिए क्या है पूरा मामला
Zee News
Kannur University Controversy: कन्नूर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने भगवाकरण करने के आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि नए सिलेबस में कई महापुरुषों को शामिल किया गया है.
कन्नूर: केरल (Kerala) की कन्नूर यूनिवर्सिटी (Kannur University) के नए सिलेबस पर विवाद छिड़ गया है. जहां वीर सावरकर और माधव सदाशिव गोलवलकर को पढ़ाने पर केरल सरकार ने कन्नूर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से जवाब मांगा है. वहीं कन्नूर यूनिवर्सिटी ने भगवाकरण के सभी आरोप खारिज कर दिए हैं. बता दें कि केरल की कन्नूर यूनिवर्सिटी में सावरकर और गोलवलकर को पढ़ाने पर विवाद बढ़ गया है. मुस्लिम लीग की स्टूडेंट यूनियन के बाद कांग्रेस की स्टूडेंट यूनियन ने भी सिलेबस के विरोध में मार्च निकाला है.More Related News
