
Katihar: शिक्षकों ने स्कूल को बनाया दंगल का अखाड़ा, 'मामूली' बात पर की मारपीट
Zee News
Katihar Samachar: कुर्सी की लड़ाई पर दोनों दावेदार शिक्षकों ने एक-दूसरे पर कुर्सी तोड़ डाली. इसी क्रम में घन्टों तक विद्यालय में घमासान चलता रहा.
Katihar: बिहार के कटिहार में विद्यालय के प्रधानाचार्य की दावेदारी पर विद्यालय में ही दो शिक्षकों के बीच दंगल हो गया. कुर्सी की लड़ाई पर दोनों दावेदार शिक्षकों ने एक-दूसरे पर कुर्सी तोड़ डाली. इसी क्रम में घंटों तक विद्यालय में घमासान चलता रहा. जारकारी के अनुसार, विद्यालय में प्रधानाध्यापक नीलम कुमारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें प्रखंड शिक्षा पदाघिकारी निरंजन कुमार चौधरी भी मौजूद थे. विदाई समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानाध्यापक का पद वरीय शिक्षक को देने की बात चल रही थी. इस दौरान एक शिक्षक मृत्युंजय कुमार यादव ने दूसरे शिक्षक सुमन कुमार यादव का विरोध किया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों शिक्षकों के परिजन भी शामिल थे.More Related News
