
Katihar: मनचले देवर से परेशान भाभी ने दी खौफनाक सजा, काट डाला प्राइवेट पार्ट
Zee News
Katihar News: घटना के बाद पीड़ित भाभी अपने ससुराल से फरार हो गई है. यह घटना कदवा थाना क्षेत्र के परलाबाड़ी गांव की है.
Katihar: बिहार के कटिहार में भाभी ने अपने देवर को खौफनाक सजा दी है. दरअसल, देवर भाभी पर जबरन संबंध बनाने की दवाब डाल रहा था. शख्स द्वारा लगातार कोशिश किए जाने पर परेशान होकर महिला ने देवर मोहम्मद हसन का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला. इस घटना के बाद घर में चारों ओर शोर-शराबा मच गया. परिजन पीड़ित हसन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे. मोहमद हसन की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद पीड़ित भाभी अपने ससुराल से फरार हो गई है. यह घटना कदवा थाना क्षेत्र के परलाबाड़ी गांव की है.More Related News
