
Kashmir Religious Conversion: सिख लड़की का दावा- मर्जी से किया निकाह, मैं लापता नहीं
Zee News
जम्मू कश्मीर में दो सिख लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में जिस लड़की के लापता होने के दावा किया जा रहा था अब उसने खुद वीडियो जारी कर सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में दो सिख लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में जिस लड़की के लापता होने के दावा किया जा रहा था अब उसने खुद वीडियो जारी कर सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. लड़की ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है और मेरे साथ किसी तरह की जबरदस्ती नहीं हुई है. लड़की ने एक वीडियो में कहा कि यह मामला आज का नहीं है बल्कि 2012 में ही मैंने सिख धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया था. उन्होंने कहा कि न मेरा अपहरण हुआ है और न ही मेरे साथ किसी तरह की जबरदस्ती की गई है. सिख लड़ने ने बयान में कहा कि 2014 में अपने बैच मेट मुजफ्फर के साथ मैंने मर्जी से निकाह किया है.More Related News
