
Kashmir: गुलमर्ग समेत इन इलाकों में भारी बर्फबारी, हवाई यात्राएं ठप
Zee News
कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू हो गया.
श्रीनगरः जम्मू कश्मीर की घाटी के ज्यादातर हिस्सों से पिछले 24 घंटों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच बुधवार को लगातार दूसरे दिन विमान सेवाएं प्रभावित रहीं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन संभव नहीं है. अभी तक चार उड़ानें रद्द की गई हैं.
रुक रुक कर हो रही बर्फबारी उन्होंने कहा कि विमान सेवाओं की बहाली मौसम पर ही निर्भर करती है. यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घाटी के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, लेकिन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए खुला है. बर्फबारी के कारण मोटर चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर से गुजरते समय सावधानी बरतने को कहा गया है. कई पर्यटक फंसे हुए हैं.
