
Kashmir: आतंकियों ने इंस्पेक्टर की गोलियों से छलनी कर ली जान, द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली जिम्मेदारी
Zee News
आतंकियों ने पुलिस के इंस्पेक्टर डार पर करीब तीन गोलियां चलाई. उस समय डार नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे. गोलियां लगते ही वो गिर गए, जहां से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले के बाहरी क्षेत्र कनिपोरा नौगाम में आतंकियों ने इंस्पेक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. आतंकियों के हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार शहीद हो गए. इस हमले के बाद आस पास के इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ा गया. ये वारदात मंगलवार शाम करीब 8:15 की है. जब आतंकियों ने पुलिस के इंस्पेक्टर डार पर करीब तीन गोलियां चलाई. उस समय डार नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे. गोलियां लगते ही वो गिर गए, जहां से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.More Related News
