Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया गया ये उपाय है बहुत चमत्कारी, बना सकता है आपको धनवान
ABP News
Kartik Purnima 2021 Remedy: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. हर महीने के अंत में पूर्णिमा आती है, लेकिन कार्तिक मास की समापन के दिन पूर्णिमा का विशेष महत्व है.
Kartik Purnima 2021 Remedy: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2021) का विशेष महत्व है. हर महीने के अंत में पूर्णिमा आती है, लेकिन कार्तिक मास (Kartik Month 2021) की समापन के दिन पूर्णिमा का विशेष महत्व है. पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu Puja On Kartik Purnima) को समर्पित होता है. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा (Lord Vishnu Puja) की जाती है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर 2021, शुक्रवार (Kartik Purnima 2021 On 19th November) के दिन मनाई जाएगी. बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा (Tripurari Purnima 2021) के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव (Bhagwan Shiv) ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था. और इसी खुशी में देवताओं ने दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई थी. तब से ही हर साल आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली (Dev Diwalii 2021) मनाई जाती है.
कार्तिक पूर्णिमा बड़ी पूर्णिमा में से एक है. कहते हैं इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो व्यक्ति के भाग्योदय होने नमें देर नहीं लगती. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए गए ये उपाय व्यक्ति को धनवान बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या उपाय कर सकते हैं.