
Karnataka: Fake Remdesivir Vaccine रैकेट का भंडाफोड़, Police को मिली बड़ी कामयाबी
Zee News
Police Unearths Fake Remdesivir Vaccine Racket: पुलिस ने नकली वैक्सीन को जब्त कर लिया है. मौके से अन्य दवाइयां भी बरामद हुई हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 82 हजार रुपये कैश भी बरामद किया है, जो नकली वैक्सीन बेचकर कमाए गए थे.
मैसूर: कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर (Mysuru) में पुलिस (Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने यहां चल रहे नकली रेमडेसिवीर वैक्सीन (Fake Remdesivir Vaccine) के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बता दें कि मैसूर पुलिस (Mysuru Police) ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नाजराबाद पुलिस स्टेशन में केस (Police Unearths Fake Remdesivir Vaccine Racket) दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी मेल नर्स को रंगे हाथ पकड़ा. पुलिस जब ठिकाने पर पहुंची तब आरोपी गिरीश रेमडेसिवीर वैक्सीन (Remdesivir Vaccine) की खाली बोतलों को भरने में जुटा हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.More Related News
