
Karnataka: 10 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या, कर दी थी दुकान से स्नैक्स चुराने की गलती
Zee News
Ten Year Old Boy Tortured To Death: पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि जब मुझे पता चला कि दुकानदार ने मेरे बच्चे को पकड़ लिया है तब मैं मौके पर पहुंचा और दुकानदार से उसे छोड़ने की रिक्वेस्ट की. फिर बहुत मनाने के बाद दुकानदार मासूम को छोड़ने के लिए राजी हुआ.
हावेरी: कर्नाटक (Karnataka) के हावेरी (Haveri) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई. यहां एक 10 साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार (Ten Year Old Boy Tortured To Death) डाला गया क्योंकि उसने एक दुकान से स्नैक्स चुरा लिया था. चोरी के आरोप में मासूम को इतना मारा गया कि उसकी जान चली गई. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बीते 16 मार्च को हावेरी जिले में ये घटना हुई थी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमवार को बच्चे की हॉस्पिटल में जान चली गई. बुधवार को पुलिस (Police) ने इस वारदात की जानकारी दी.More Related News
