
Karnataka: पीएम की सुरक्षा में चूक! रोड शो के दौरान मोदी की तरफ फेंक दिया मोबाइल
Zee News
मैसुरु में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की तरफ मोबाइल फोन फेंका गया. पुलिस के अनुसार, रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता से ‘उत्साह’ में फोन हाथ से गिर गया, हालांकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया.
नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार वाहन के जरिए रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर एक मोबाइल फोन फेंका गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता से ‘उत्साह’ में फोन हाथ से गिर गया, हालांकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया.
More Related News
