
Karnataka: पत्नी ने सोते वक्त काट दिया पति का Private Part, ऐसे हुआ खुलासा
Zee News
Wife Cut Husband's Private Part: आरोपी महिला को उसके मायके में रहने वाले एक शख्स से प्यार था. वह उसके प्रेम में दीवानी थी. वह पिछले 4 साल से अपने ससुराल नहीं गई थी.
मैसूर: कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. मामले का खुलासा होने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट काटने की साजिश रची. आरोपी महिला की पहचान उमा के तौर पर की गई है. पीड़ित एचटी वेंकटराजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि प्राइवेट पार्ट काटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई.More Related News
