
Kareena Kapoor, Shahrukh Khan समेत इन सितारों ने की संडे पार्टी, फोटो हो रही है वायरल
Zee News
इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रही हैं. इस फोटो में करीना, करिश्मा, अमृता और नताश सोफा पर बैठे हैं तो वहीं शाहरुख, गौरी, करण, मनीष और मलाइका खड़े हुए नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स पर्दे पर तो एक दूसरे के साथ रहते हैं लेकिन वो निजी जिंदगी में भी एक दूसरे के साथ वक्त गुजारना पसंद करते हैं. इसकी मिसाल हाल ही में तब देखने को मिली जब रविवार रात करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की पार्टी में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी पत्नी गौरी खा (Gauri Khan) के साथ पहुंचे. इस पार्टी में शाहरुख-गौरी के अलावा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), अमृता अरोड़ा (Amrita Arora), करण जौहर (Karan Johar), मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) और नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) भी थे. काफी लंबे अरसे के बाद बॉलीवुड में इस तरह की पार्टी देखने को मिली है.More Related News
