
Kalyan Singh Passed Away : नहीं रहे कल्याण सिंह, भाजपा की मंडल-कमंडल राजनीति की काट का अंत
Zee News
Kalyan Singh Passed Away : कल्याण सिंह बीते महीनों से काफी बीमार थे. इधर हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी.
Kalyan Singh Passed Away : लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh Death News) नहीं रहे. उन्होंने शनिवार को लखनऊ के अस्पताल में आखिरी सांस ली. कल्याण सिंह बीते महीनों से काफी बीमार थे. इधर हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. मंडल और कमंडल की पॉलिटिक्स का सिंबल बन के निकले कल्याण सिंह 1980 में भाजपा के जन्म के ठीक दस साल बाद देशभर की राजनीति का माहौल बदलने लगा. ये वही साल था जब 1989-90 में मंडल-कमंडल वाली सियासत शुरू हुई और भाजपा को अपने सियासी बालपन में ही रोड़े अटकने का अहसास हुआ. इस अहसास और संकट के मोचक बनकर निकले कल्याण सिंह. जब आधिकारिक तौर पर पिछड़े वर्ग की जातियों को कैटिगरी में बांटा जाने लगा और पिछड़ा वर्ग की ताकत सियासत में पहचान बनाने लगा तो भाजपा ने कल्याण दांव चला.More Related News
