
Kabul Drone Attack: पेंटागन ने कुबूल किया- आतंकियों की बजाए हुई 10 आम लोगों की मौत
Zee News
उन्होंने आगे कहा, "अब हमारा यह आंकलन है कि यह संभावना नहीं है कि वाहन और मरने वाले आईएसआईएस-के से जुड़े थे या अमेरिकी सेना के लिए सीधा खतरा थे."
वाशिंगटन: यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर केनेथ मकेंजी ने शुक्रवार को कुबूल किया है कि काबुल में अगस्त के आखिर में अमेरिकी ड्रोन हमले में 7 बच्चों समेत 10 शहरियों की मौत हो गई.
मकेंजी ने पेंटागन प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से कहा, "जांच के निष्कर्षों और इंटरएजेंसी भागीदारों द्वारा विश्लेषण की अच्छी तरह से समीक्षा करने के बाद, मुझे अब विश्वास हो गया है कि उस हमले में सात बच्चों सहित कम से कम 10 नागरिक मारे गए थे."
More Related News
