
Kabul से एक साथ 290 लोगों को भारत ला रहा यह विमान, 70 Afghani Citizens भी आएंगे साथ
Zee News
काबुल से आ रहा भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक और C-17 विमान आज (20 अगस्त) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindan Air Force Station) पर लैंड कर सकता है, जिसमें 70 अफगानी नागरिकों समेत 290 लोग लाए जा सकते हैं.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार एक्शन में है और लोगों को वापस लाने की कोशिश लगातार जारी है. अफगानिस्तान से भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक और काबुल से आ रहा C-17 विमान आज (20 अगस्त) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindan Air Force Station) लैंड कर सकता है. खबर है कि इस बार C-17 विमान से अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे 290 लोगों को भारत लाया जा सकता है. इन 290 लोगों में 220 भारतीय और 70 अफगानिस्तान के नागरिक शामिल हैं. सूत्रों से पता चला है कि इनमें कुछ सिख भी शामिल हैं. अफगानिस्तान के वो सिख हैं, जिन्होंने भारत सरकार से वहां से बाहर निकालने की अपील की थी.More Related News
