Jupiter Transit 2021: चंद्र ग्रहण के अगले दिन ये विशाल ग्रह बदलने जा रहा है राशि, जानें डेट और टाइम
ABP News
Jupiter Transit 2021 In Aquarius : 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) लग रहा है. इसके अगले दिन यानि 20 नवंबर 2021 को गुरु राशि परिवर्तन (Guru Gochar 2021) करने जा रहे हैं.
Guru Rashi Parivartan 2021, Jupiter Transit 2021 November, Guru Gochar 2021 : चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है. पंचांग के अनुसार 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल की पूर्णिमा को तिथि को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस चंद्र ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण माना जा रहा है. इसके साथ ही ये साल यानि वर्ष 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण है. इसके ठीक अगले दिन यानि 20 नवंबर 2021, शनिवार के दिन गुरु राशि बदलने जा रहे हैं.
गुरु का राशि परिवर्तन (Jupiter Transit 2021)पंचांग के अनुसार 20 नवंबर 2021, शनिवार को गुरु का राशि परिवर्तन हो रहा है. वर्तमान समय में गुरु मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. 20 नवंबर 2021 को प्रात: 11 बजकर 23 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगें.