
Jodhpur Crime: मां ने उजाड़ा बेटी की मांग का सिंदूर, 5 लाख की सुपारी देकर कराया दामाद का Murder
Zee News
Mother in law hires Contract Killer in Jodhpur: जोधपुर में तीन दिन पहले प्लास्टिक के बोरे में शव बरामद हुआ था. मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई. पुलिस ने 3 दिन में केस सॉल्व करते हुए मृतक की सास और उसके दो पड़ोसियों को गिरफ्तार किया है.
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में एक सास (Mother-in-law) ने अपने दामाद (Son-in-law) की हत्या करा दी. दामाद की हत्या के लिए उसने अपने दो पड़ोसियों को पांच लाख की सुपारी दी थी. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी सास के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. स्थानीय मंडोर थाना पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले जोधपुर के सुरपुरा डैम के पास प्लास्टिक के कट्टे में एक शव बरामद हुआ था. पुलिस की पड़ताल और FSL टीम ने जांच के बाद उसकी शिनाख्त मगजी घाटी निवासी विनोद के रूप में की थी. पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज और अन्य सोर्स से पता किया तो इस मर्डर का खुलासा 72 घंटे के भीतर हो गया. विनोद की हत्या के पीछे उसकी सास ही साजिशकर्ता निकली.More Related News
