
JNU Circular Controversy : उत्पीड़न से बचने को लड़कियों से ही की गई अजीब डिमांड
Zee News
जेएनयू इंटर्नल कमेटी ने एक नोटिस जारी करके छात्राओं से यह बात कही है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि यह एडवाइजरी विक्टम ब्लेमिंग करने वाली विचारधारा को सामने लाती है.
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय फिर विवादों में है. यूनिवर्सिटी के एक सर्कुलर पर सवाल उठ रहे हैं. इस सर्कुलर में यौन उत्पीड़न से बचने के लिए छात्राओं से अजीब मांग की गई है. इंटर्नल कमेटी ने एक नोटिस जारी करके छात्राओं से यह बात कही है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि यह एडवाइजरी विक्टम ब्लेमिंग करने वाली विचारधारा को सामने लाती है.
जेएनयू इंटर्नल कंप्लेंट्स कमेटी की ओर से छात्राओं को दी गई सलाह में कहा गया है कि वे सेक्सुअल हैरेसमेंट से बचने के लिए पुरुष मित्रों के साथ दोस्ती में एक सीमा तय करें. वे पुरुष मित्रों से उचित दूरी बनाकर रखें और एक रेखा खींचें. इस नोटिस के जारी होते ही बवाल हो गया है. इसकी चौरफा जमकर निंदा हो रही है.
