
JNU की लाइब्रेरी के शीशे फूटे, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज; जानें क्या है मामला
Zee News
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की लाइब्रेरी (Library) में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है.
नई दिल्ली: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की लाइब्रेरी (Library) में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना का पता चलते ही पुलिस (Delhi Police) टीम मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात की. जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण लाइब्रेरी (Library) फिलहाल बंद चल रही है. इसी बीच बुधवार को 30 से अधिक छात्र लाइब्रेरी पहुंचे. वे चाहते थे कि लाइब्रेरी खोली जाए, जिससे वे स्टडी कर सकें. उन्होंने गार्डों से लाइब्रेरी खोलने के लिए कहा लेकिन गार्डों ने महामारी और आदेश न होने का हवाला देकर ऐसा करने के इनकार कर दिया.More Related News
