
Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले की जमानत याचिका खारिज
Zee News
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया.
Ranchi: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में आरोपी ऋषिकेश कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस जारी इसके साथ ही मामले में हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नोटिस जारी किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सेक्शन 15ए के तहत नोटिस जारी किया गया है. अदालत ने कहा कि SC-ST एक्ट के तहत बिना पीड़ित के बयान दर्ज किए आगे की कार्रवाई नहीं की जा सकती है, इसीलिए यह नोटिस जारी की जा रही है.More Related News
