
Jharkhand में ‘करमा विसर्जन’ के दौरान हुई बड़ी घटना, 7 लड़कियां तालाब में डूबीं
Zee News
झारखंड (Jharkhand) के लातेहार जिले में 7 आदिवासी लड़कियों की तालाब में डूबने (Jharkhand drowning incident) से मौत हो गई. इनमें से 6 लड़कियां एक ही परिवार की थी.
लातेहार, झारखंड: झारखंड (Jharkhand) के लातेहार जिले में 7 आदिवासी लड़कियों की तालाब में डूबने (Jharkhand drowning incident) से मौत हो गई. इनमें से 6 लड़कियां एक ही परिवार की थी. वे लड़कियां आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद ‘डाली’ का विसर्जन करने गई थीं. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने घटना पर शोक जताया है.
लातेहार (Latehar) के उपायुक्त अबू इमरान के मुताबिक शनिवार को बुकरू गांव की 10 लड़कियों की टोली करमा डाली को लेकर रेलवे लाइन के पास बने तालाब में विसर्जन करने गई थीं. विसर्जन के दौरान अचानक दो बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी. उन्हें बचाने के लिए बाकी की पांच लड़कियां भी पानी में उतर गईं लेकिन तैराकी न आने की वजह से वे सातों लड़किया डूब गईं.
