
Jharkhand: गैंगस्टरों की जमानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर, हो गई मौत; 3 घंटे पहले ही चुराई गई थी गाड़ी
NDTV India
जज उत्तम आनंद धनबाद शहर में गैंगस्टर अमन सिंह समेत 15 से ज्यादा माफियाओं का केस देख रहे थे और हाल ही में उन्होंने कई गैंगस्टर की जमानत याचिका ठुकराई थी. उनकी पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
झारखंड के धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है. शुरू में यह मामला हिट एंड रन केस के रूप में सामने आया था लेकिन अब घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद यह साजिशन मर्डर का मामला लग रहा है. धननाबाद में तैनात उत्तम आनंद बुधवार की सुबह मॉर्निंग वाक कर रहे थे, तभी पीछे से आई एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद वह घटनास्थल पर लहूलुहान होकर गिर पड़े. बाद में उनकी मौत हो गई.











