
Jhansi के आवारा डॉगी को US में मिला नया घर, रंग लाई इस महिला की मुहिम
Zee News
जानवरों के प्रति ऐसे प्यार की मिसाल कम ही मिलती हैं. अब झांसी के एक आवारा डॉगी को अमेरिका में अपना नया घर मिल गया हैं जहां उसकी सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखा जाएगा.
नई दिल्ली: छोटे शहरों में रहने वाले लोग अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के चलते बड़े शहरों और विदेश में इलाज के लिए जाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्ते को इलाज के लिए अमेरिका भेजा गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीमेल डॉगी की उम्र 9 साल है और यह देख नहीं सकता. करीब 6 महीने पहले पशु प्रेमी मिनी खरे को इस डॉगी के सड़क पर आवारा मिलने की सूचना हासिल हुई थी. तब इससे शरीर पर जलने के जख्म भी थे. लेकिन आखिकार मिनी की मुहिम रंग लाई है और अब इस डॉगी का इलाज अमेरिका में किया जाएगा.More Related News
