)
JF-17, J-10C का भर्ता बना देगा तेजस, HAL लगाएगा 4.5 मैक रफ्तार वाला 'अस्त्र'; 340KM रेंज से पाक एयरबेस भी करेगा तबाह
Zee News
Tejas fighter jet India: भारतीय वायु सेना (IAF) एशिया में हवाई शक्ति के संतुलन को बदलने के करीब है. स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान पर भारत के अपने 'गांडीव' (अस्त्र Mk3) और यूरोपीय 'मीटियोर' मिसाइलों को इंटीग्रेट करने जा रही है. जिसके लिए अस्त्र मिसाइल की सफल टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है.
Tejas fighter jet India: इंडियन एयरफोर्स को मिलने वाले देसी तेजस लड़ाकू विमान को नई ताकत मिलने जा रही है. जिसके बाद चीन-पाकिस्तान में बौखलाहट बढ़ गई है. दरअसल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि स्वदेशी तेजस Mk1A और आगामी तेजस Mk2 लड़ाकू विमानों को दो अति-आधुनिक, लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस किया जाएगा. इनमें से एक है DRDO द्वारा विकसित अस्त्र Mk3, जिसे 'गांडीव' नाम दिया गया है, और दूसरी है वैश्विक रूप से प्रमाणित MBDA की मीटियोर मिसाइल है.
