
JEE Main: सेशन 4 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, फौरन करें अप्लाई
Zee News
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने कहा कि जेईई मेन के एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक ऐसे स्टूडेंट जो अभी तक एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे, अब बुधवार 11 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
नई दिल्ली: जेईई मेंस के चौथे सेशन के लिए लाखों स्टूडेंट्स अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इसके बाद रजिस्ट्रेशन का अमल बंद कर दिया गया था. हालांकि अब वज़ारते तालीम की मुताखलत बाद स्टूडेंट्स को एक और आखिरी मौका दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने कहा कि जेईई मेन के एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक ऐसे स्टूडेंट जो अभी तक एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके थे, अब बुधवार 11 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. हालांकि 11 अगस्त के बाद स्टूडेंट्स को जेईई मेंस एग्जाम में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का मौका नहीं मिल सकेगा.More Related News
