
JEE Advanced 2021 एग्जाम डेट घोषित, 3 अक्टूबर को आयोजित होगी परीक्षा
Zee News
कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते JEE Advanced 2021 एग्जाम डेट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन अब सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है.
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने सोमवार को घोषणा की कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) -एडवांस 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगा. इससे पहले, तीन जुलाई को होने वाले इस एग्जाम को Covid-19 स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था. JEE (Advanced) 2021 examination for admission in will be held on the 3rd October, 2021. The examination will be conducted adhering to all Covid-protocols. प्रधान ने ट्वीट किया, 'आईआईटी (IIT) में एडमिशन के लिए JEE (Advance) 2021 एग्जाम 3 अक्टूबर, 2021 को होगा. परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी.' इस वर्ष, आईआईटी-खड़गपुर (Indian Institute of Technology Kharagpur) यह परीक्षा आयोजित कर रहा है. जेईई-एडवांस प्रतिष्ठित आईआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है जबकि जेईई-मेन्स (JEE-Mains) देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. — Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp)More Related News
