
Jawed Habib का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फिर बालों में थूकते आए नजर
Zee News
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला के बालों में थूकते नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली: हेयर स्टाइलिस्ट के रूप में मशहूर जावेद हबीब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के बालों पर थूकते हुए जावेद हबीब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यह वीडियो वायरल होने के बाद जावेद लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं. लेकिन शुक्रवार को जावेद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस वीडियो में भी जावेद एक महिला के बालों में थूकते नजर आ रहे हैं.
More Related News
