)
Jaunpur Encounter: सुबह-सुबह एक लाख के इनामी चवन्नी का एनकाउंटर, AK-47 बरामद, लंबा था आपराधिक इतिहास
Zee News
UP, Jaunpur Encounter: चवन्नी को लेकर बदलापुर पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद UPSTF, दो स्वाट टीमें और स्थानिय पुलिस उसको घेरने के चक्कर में लग गईं. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चवन्नी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जहां जवाबी एक्शन में इस बड़े अपराधी को मार गिराया गया.
UP, Jaunpur Encounter: यूपी के जौनपुर में सुबह-सुबह हुए एक एनकाउंटर ने सबके कान खड़े कर दिए. एनकाउंटर में जिसे यूपी STF व स्वाट टीम ने ढेर किया, वो एक लाख का इनामी सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी था. यह मूल रूप से मऊ का रहने वाला था, लेकिन इसके तार बड़े गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. बताया गया कि यह बिहार के शहाबुद्दीन गैंग का शूटर था.
More Related News
