
Janhvi Kapoor का ब्राइडल अवतार लूट रहा फैंस का चैन, क्या आपने देखीं ये PHOTOS?
Zee News
हाल ही में मालदीव से लौटीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर अपनी तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर छाई हैं. इन तस्वीरों में वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते दिनों से अपनी मालदीव ट्रिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं, वहीं अब वहां से लौटते ही जाह्नवी ने अपना एक नया रूप दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं. मालदीव से लौटकर शुक्रवार को जाह्नवी ने अपने ब्राइडल लुक की फोटो शेयर कीं, यहां वह तीन ब्राइडल लुक में एक मैगजीन के कवर पर नजर आ रही हैं. तस्वीरें के साथ उन्होंने यह भी बताया कि महामारी के दौर में वह ये फोटोशूट क्यों और कैसे शेयर कर रही हैं.More Related News
