
Jamsedhpur: लड़की की पिटाई का VIDEO VIRAL, गिरफ्तारी पर आरोपी के परिजनों में किया हंगामा
Zee News
Jamshedpur Samachar: घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे और हंगामा मचाया और साथ हीं, आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस पर युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया.
Jamshedpur: जमशेदपुर में दो युवक के द्वारा एक लड़की की पिटाई की गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Video) पर वायरल हो रहा है. साथ ही, अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होने की खबर सुनकर पीड़ित लड़की तनाव में है. इसके बाद परिजनों ने मामला पुलिस में मामला दर्ज कराया. पीड़िता के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी युवक बागबेड़ा निवासी लव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी बागबेड़ा निवासी लव शर्मा को कोरोना जांच के बाद कैंप जेल साकची भेज दिया है. इसके बाद यहां आरोपी युवक जेल में हंगामा मचाता रहा और मौका देखकर जेल में गमछे के सहारे फांसी लगाने की कोशिश की. इस दौरान जेल में तैनात पुलिस के जवान ने आरोपी को फांसी लगाते देख उसे उतारा और इलाज के लिए एमजीएम (MGM) जमशेदपुर लाया गया.More Related News
