
Jammu-Kashmir: Shopian में Security Forces और Terrorists के बीच Encounter, 1 आतंकी मारा गया
Zee News
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चित्रगाम गांव में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में अनायत अहमद डार नाम का एक आतंकवादी मारा गया। यह वही इलाका है जहां बुधवार देर शाम आतंकियों ने एक नागरिक को घायल कर दिया था। माना जा रहा है कि इन्हीं आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा हुआ है।
More Related News
