
Jammu & Kashmir: 3 संदिग्धों की Army को तलाश, हुलिया ऐसा कि कोई भी खा जाए धोखा
Zee News
जम्मू का सांबा सेक्टर आतंकियों के निशाने पर है. सांबा सेक्टर में एक बार फिर पुलिस को 3 संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है. इसके बाद से ही सेना और पुलिस के जवान पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं.
श्रीनगर: जम्मू डिविजन के सांबा सेक्टर (Samba Sector) में रहने वाली एक महिला ने देर रात करीब 1 बजे पुलिस को फोन कर 3 संदिग्धों के इलाके में गश्त करने की सूचना दी. महिला ने बताया कि तीनों संदिग्ध करीब 6 फीट लंबे हैं, उनकी लंबी-लंबी दाड़ी है और उनके पास हथियार होने का भी शक है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सेना के जवान सांबा सेक्टर के बन तलाब इलाके में पहुंच गए और इलाके को चारों तरफ से घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया. हालांकि अभी तक किसी भी तरह से कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा है, और ना ही उन तीनों संदिग्धों की कुछ सूचना मिल पाई. लेकिन सेना का तलाशी अभियान अभी भी जारी है.More Related News
