
Jammu Kashmir: श्रीनगर में एक एक बार फिर बढ़ा संक्रमण का खतरा, आज से कोरोना कर्फ्यू लागू
Zee News
कश्मीर में इस समय पर्यटक भी आ रहे हैं ऐसे में कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. श्रीनगर में बीते दिनों से लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए कोरोना कर्फ्यू का फैसला लिया है.
श्रीनगर: घाटी में कोरोना की मार जारी है. एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. श्रीनगर में कोरोना को लेकर सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने 10 दिनों तक के लिए कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाने का फैसला लिया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के रोजाना नए मामलों की बढ़ती संख्या के बाद, अधिकारियों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर जिले के कुछ हिस्सों में संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए 10 दिनों तक कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाने की घोषणा की है. जिलाधिकारी मोहम्मद एजाज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जदीबल और लाल बाजार नगर पालिका वार्ड के अंतर्गत आने वाले इलाकों में शुक्रवार से ही सख्त कर्फ्यू लागू हो जाएगा.
