
Jammu Kashmir: रामबन जिले में करीब 50 पंच-सरपंचों ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
Zee News
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रामबन जिले (Ramban) में करीब 50 सरपंचों और पंचों (Sarpanch) ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.
बनिहाल, जम्मू: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रामबन जिले (Ramban) में करीब 50 सरपंचों और पंचों (Sarpanch) ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. ये पंच सरकार की कई योजनाओं में शामिल न करने और अफसरों के अनावश्यक हस्तक्षेप से नाराज थे.
सूत्रों के मुताबिक बनिहाल और रामसू ब्लॉक के करीब 50 सरपंचों और पंचों (Sarpanch) ने शुक्रवार को आपात बैठक की. इसके बाद ब्लॉक विकास परिषद के अध्यक्षों से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. सरपंच गुलाम रसूल मट्टू, तनवीर अहमद कटोच और मोहम्मद रफीक खान ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनसे जो वादे किए थे, वे सब अब भी कागजों में ही लटके हैं.
More Related News
