
Jammu Kashmir में सुरक्षा बलों, आतंकवादियों के बीच मुठभेड़; डिप्टी SP और 1 सिपाही घायल
Zee News
Jammu and Kashmir: परिमपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ में 1 डिप्टी SP और 1 सिपाही घायल हो गए.
श्रीनगर: घाटी एक बार फिर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ से दहल गई. परिमपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ में 1 डिप्टी SP और 1 सिपाही घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शहर के इलाके मल्हूरा में शुरू हुई. दूसरी तरफ आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नदीम अबरार को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है. वह जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हुए अनेक हमलों में शामिल था. कश्मीर जोन के IG पुलिस विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार. वह हत्या के कई मामलों में शामिल था. हमारे लिए बड़ी कामयाबी.’More Related News
